फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश ने सरपंच पद के प्रत्याशी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शेखपुरा में सरपंच प्रत्याशी राजेंद्र पर शुक्रवार सुबह एक नकाबपोश ने हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र घायल हो गए। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसकी शिकायत राजेंद्र ने गन्नौर थाना पुलिस को दी है। प्रारंभिक जांच में हमले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि पंचायत चुनाव में वह सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वह शुक्रवार सुबह खेत में मंदिर से पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नकाबपोश उनके पास आया और उन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें