फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिसाना फिलहाल झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी राजेश है। एक व्यक्ति ने 10 नवंबर को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 9 नवंबर को दोपहर बाद बिना किसी को बताए घर से चली गई है। हमें शक है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई युवक बहका ले गया है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में नाबालिग लड़के को अभिरक्षा में व दो महिला आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें