फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से एटीएम से नकदी निकालने के मामले में आरोपी न्यू तारा नगर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार किया है। गांव दातौली निवासी नारायण दत्त ने तीन दिसंबर को शिकायत दी थी कि वह 15 सितंबर को एटीएम बूथ पर नकदी निकालने गए थे। वहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी जानकारी के बिना डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में उनके खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें