गोहाना। रोहतक रोड बाईपास पर नगर परिषद की तरफ से मुख्य द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नप प्रशासन ने योजना तैयार कर मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद नप की तरफ से आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नगर परिषद की तरफ से शहर के सुंदरीकरण को लेकर लगातार योजना बनाई जा रही हैं। शहर में महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जा रहे हैं। नगरपरिषद ने कॉलेज मार्ग, मुगलपुरा मार्ग पर द्वार बनाने का काम शुरू कर रखा है। रोहतक मार्ग बाईपास पर भी मुख्य द्वार बनाने की योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार शहर के सुंदरीकरण को लेकर शहर में पार्क व लाइटों को काम किया गया है। अब नप की तरफ से शहर के विभिन्न चौक व मार्गों पर द्वार बनाए जा रहे हैं, जिससे शहर की अलग से तस्वीर बन सके। इसी योजना का विस्तार करते हुए रोहतक रोड पर भी द्वार बनाया जा रहा है।
वर्जन
शहर वासियों की मांग पर शहर में रोहतक रोड बाईपास पर द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। योजना की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद एक करोड़ रुपये खर्च कर द्वार तैयार किया जाएगा।
रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद