सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने युवक का रास्ता रोककर बर्फ तोड़ने वाले सूए से जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी गांव रेवली निवासी कार्तिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 14 दिसंबर को रेवली निवासी विजय ने शिकायत दी थी कि 13 दिसंबर को जिम जाते समय निजी स्कूल के पास कार्तिक व उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया और सूए से उन पर हमला किया था। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां रेफर कर दिया था। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।