फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल गांधी का पुतला

Wed, 29 Apr 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में भाजपा महिला मोर्चा आंबेडकर चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला आंबेडकर चौक पर फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. किरण कलकल मौजूद रहीं जबकि अध्यक्षता जिला भाजपाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा ने संभाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरमैन रजनी विरमानी भी पहुंचीं।

डॉ. किरण कलकल ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन


रीना शर्मा और रजनी विरमानी ने कहा कि महिलाएं इसका जवाब चुनाव में वोट की ताकत से देंगी। इस दौरान सरपंच सविता, किरण सैनी, प्रसन्नी मलिक, नरेश देवी, सीमा, गंगा, सरिता, मंजू, रेखा, निशा, निर्मला मोई, बाला सैनी, नीलम, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, डॉ. राममेहर राठी और शेर सिंह बेड़वाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें