फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत हलके से 36 हजार की लीड ने कांग्रेस को आईना दिखाया : जैन

Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05. सोनीपत के पटेल नगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते भाजपा नेता राजीव जैन। स्रोत: भाजप
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। जैन रविवार को पटेल नगर में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे गारंटी कार्ड बांटकर चुनाव जीतती है, लेकिन लोकसभा क्षेत्र चुनाव में सोनीपत हलके से 36 हजार की लीड ने कांग्रेस नेताओं को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि राठधना मार्ग के निर्माण की बाधाओं को दूर करवाकर दोबारा काम शुरू करवाया। इस मार्ग पर पार्क का निर्माण अवश्य करवाया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, दलबीर ठेकेदार, रामनिवास, अधिवक्ता दिनेश अत्री, रमापति उपाध्याय, कलीराम, संजीत दहिया, प्रदीप श्योराण, रमेश सरोहा, कृष्ण सरोहा, हरपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें