फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीएमएस और एनएफएसएम योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी की

Tue, 13 Jan 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गन्ना उत्पादक किसानों के हित में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गन्ना तकनीकी परियोजना (टीएमएस) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सहायक गन्ना विकास अधिकारी रघुवेंद्र सिंह ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गन्ना उत्पादन में वृद्धि करना, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना और किसानों की आय में सुधार करना है। किसान निर्धारित समय में विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि टीएमएस योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रिप सिंचाई तथा गन्ने की वैज्ञानिक खेती से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के माध्यम से उत्पादन लागत कम कर अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए अनुदान एवं तकनीकी सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें