फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला दिल्ली में छुपकर 14 साल से चला रहा था टूरिस्ट बस

Mon, 27 Mar 2023 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी दिल्ली में पहचान बदलकर टूरिस्ट बस चलाता था। सीआईए-2 की टीम ने सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव आहुलाना में 14 साल पहले दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गन्नौर की रेहड़ा बस्ती फिलहाल भिवानी के दिनोद गांव का सुनील उर्फ वाहिद है। वह दिल्ली में रहकर टूरिस्ट बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि 24 जुलाई, 2009 को गांव आहुलाना निवासी आनंद ने बरोदा थाना में शिकायत दी थी कि उनका घर महम रोड पर गांव के अड्डे पर है। उनके भाई राजदत्त ने घर के गेट के पास चाय की दुकान कर रखी है। वह भी दुकान के साथ स्टोर में चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक गोहाना की तरफ से आए थे।

वहां पर उनके गांव के ही पांच लोग भी थे। उनमें से तीन ने बाइक सवारों की तरफ इशारा किया था। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने उन पर तीन फायर कर दिए थे। जिसमें उनके पैर, कूल्हे व कोहनी पर तीन गोली लगी थी। गोली की आवाज सुनकर उनके भाई आए तो युवक बाइक पर सवार होकर लाखनमाजरा की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में उनकी टीम ने अब आरोपी सुनील उर्फ वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

टूरिस्ट बस पर चालक था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में रहने लगा था। वह दिल्ली में टूरिस्ट बस चलाता था। अब पुलिस उसके साथ गोली चलाने वाले दो अन्य युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें