फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा संघर्ष कमेटी ने दिया धरना

Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 17: सोनीपत के खरखौदा उपमंडल कार्यालय पर में खरखौदा संघर्ष कमेटी के धरने पर ज्ञापन लेते ए
विज्ञापन
खरखौदा। संघर्ष कमेटी, खरखौदा ने नरेंद्र ठेकेदार सेहरी की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय के बाहर धरना दिया। कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रस्तावित गोहाना जिले में खरखौदा को शामिल न किए जाने को लेकर यह धरना दिया गया। धरनारत लोगों ने इस दौरान मांग उठाई कि मुख्यमंत्री इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करें और खरखौदा आने पर संघर्ष समिति सदस्यों को पांच मिनट का समय देकर बात करें। वह अपनी बात उपायुक्त के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन उन्हें इस पर भी कोई जवाब नहीं मिल पाया है। अधिवक्ता देवेंद्र गौतम ने कहा कि संघर्ष समिति की यह विनम्र मांग करती है कि मुख्यमंत्री खरखौदा को प्रस्तावित जिला गोहाना में शामिल न करने की घोषणा मंच से करें। जिससे खरखौदा की सम्मानित जनता का विश्वास सरकार में बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें