17jjrp23- पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सजाए गए भाजपा कार्यालय में उपस्थित भाजपा नेता व कार्
झज्जर। भाजपा जिला कार्यालय कमलम में कार्यालय परिसर में आशीर्वाद के दीये जलाए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई गई।
दीयों की रोशनी और रंगोली से पूरा कार्यालय परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और परिसर में दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, दया किशन, गीतांशु चावला, कमल गिरोत्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विकास वालमीकि ने कहा कि कार्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया।