फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सेकेंड में वारदात; दुकान बंद कर पैदल जा रहे किराना व्यापारी से बाइक सवारों ने 4.25 लाख लूटे

विज्ञापन
गांव जाखौली में लूटपाट की घटना से पहले सीसीटीवी में नजर आते दो संदिग्ध। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव जाखौली में एक बाइक सवार पर सवार दो बदमाशों ने दुकान से पैदल ही घर जा रहे किराना व्यापारी से 4 लाख 25 हजार रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया। बदमाश 10 सेकेंड में वारदात कर फरार हो गए। वारदात करीब साढ़े नौ बजे हुई। इसके बाद व्यापारी विनेश चौहान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी विनेश चौहान ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह किराना के सामान का थोक व्यापारी है। उसकी गांव में ही दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद पैदल ही घर के लिए निकला था। उनके साथ दुकान पर काम करने वाला युवक प्रकाश भी था। दुकान से करीबन 20 कदम ही चले थे कि एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान झटके से बैग की डोर टूट गई और बैग नीचे गिर गया। जिसे बाइक सवार युवक उठाकर फरार हो गए। विनेश चौहान ने बताया कि बैग में करीब 4.25 लाख रुपये की नकदी, उनका मोबाइल फोन, बिल व चार एटीएम कार्ड थे। लूट की सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
जाखौली से औरंगाबाद और फिर खेवड़ा रोड पर भागे युवक
विनेश चौहान ने बताया कि लूट की वारदात के बाद उन्होंने शोर मचाया तो गांव के युवकों ने बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया। आरोपी औरंगाबाद व वहां से खेवड़ा रोड की तरफ भागने में कामपयाब रहे। गांव औरंगाबाद में एक युवक ने बताया कि दोनों बाइक सवार तेजी से खेवड़ा रोड पर गए हैं।
विज्ञापन

देर शाम दुकान की रेकी की
विनेश ने बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। बाइक सवार दोनों युवक देर शाम से ही उसकी दुकान के आसपास घूमते दिख रहे हैं। उसके बाद जब वह दुकान से निकला तो वह उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। व्यापारी ने बताया कि उनके घर पर साज-सज्जा का काम चल रहा है। पहले टाइल लगाई गई और अब पेंट का काम चल रहा है। घर पर नकदी रखने के बजाय अपने साथ रखते थे। उन्हें टाइल व पेंट वाले की पेमेंट करनी थी, इस कारण बैंक में नकदी जमा नहीं कराई।
गांव जाखौली में किराना व्यापारी ने दो युवकों पर नकदी से भरा बैग लूटकर ले जाने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैग में मोबाइल व एटीएम कार्ड भी थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें