फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाद निपटान में मध्यस्थता का महत्व बताया

Tue, 24 Mar 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव मुकीनपुर में मेडिएशन फॉर द नेशन एवं हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता नवनीत व सामुदायिक मध्यस्थ ओपी रंगा ने लोगों को मध्यस्थता (मेडिएशन) का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता सरल, सस्ता एवं त्वरित विवाद निवारण का माध्यम है। इसमें आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जा सकता है। न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। पैनल अधिवक्ता नवनीत ने लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, भरण-पोषण के प्रावधानों व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया।
उन्हें यह बताया गया कि किस प्रकार आमजन अपने पारिवारिक, सामाजिक एवं छोटे-मोटे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें