फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रैली निकालकर बताया शिक्षा का महत्व

Sat, 21 Feb 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गाेपालपुर गांव में जागरूकता रैली निकालती एनएसएस स्वयंसेविकाएं। स्रोत: महाविद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम यादव की देखरेख में योगाभ्यास किया। योग के बाद एनएसएस गीत एवं वंदेमातरम् गाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
गाेपालपुर गांव में पहुंचकर स्वयंसेविकाओं ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षा को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई। डॉ. दर्शना ने हेल्थ एवं हाइजीन विषय पर एक विस्तार व्याख्यान दिया जिसमें स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला. डाॅ. सुमन ने एचआईवी, एड्स से बचाव की जानकारी दी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें