फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति ने पत्नी को घर से निकालकर लगाया फंदा, की आत्महत्या

Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव राणा खेड़ी में पति ने कहासुनी कर पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गीता का आरोप है कि उनका विवाह गांव राणा खेड़ी निवासी सोनू के साथ हुआ था। उनके पति ने बुधवार रात शराब पीकर कहासुनी कर उन्हें घर से निकाल दिया। उनका बेटा व बेटी कलह के चलते ननिहाल में रह रहे हैं। इसके बाद वह गांव के सरपंच पालेराम के घर पहुंची और उन्हें मामले की जानकारी दी। गीता ने सरपंच को बताया कि उनके पति उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। सरपंच पालेराम गीता को उनके घर तक छोड़ने के लिए आए और पुलिस को सूचना दी। वह जब घर पहुंचे तो अंदर से गेट बंद मिला। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक के भाई प्रदीप दीवार फांद कर अंदर गए और दरवाजा खोला तो सोनू फंदे पर लटके मिले। उन्हें उतारकर पुलिस की गाड़ी से गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें