फोटो 02 : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना देते संविदा सफाई कर्मी। स्रोत: संगठन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय के गेट पर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का बेमियादी अनशन रविवार को चौथे दिन जारी रहा। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि अनशन कर रहे संविदा कर्मियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। शासन व प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
मुकेश टांक ने बताया कि उन्होंने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से उन्हें 15-15 दिन का वेतन दिया जा रहा है। इस तरह नाजायज कटौती करते हुए उन्हें आंदोलन के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनशन के दौरान अगर उन्हें कठिनाई आती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
अनशन पर बैठे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान सावन, प्रवीण, रविंद्र, धर्मबीर, हजारी, रणबीर, सुभाष, सुमित भी मौजूद रहे।