फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरात में आए दूल्हे के दोस्त को झगड़े में मार दी गोली

Mon, 02 Dec 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में दोस्त की बरात में आए युवक को कहासुनी के बाद पेट में गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद युवक बेहोश होकर गिर गए। घायल को रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल के बयान पर थाना बरोदा पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक की देव कॉलोनी के रहने वाले अभिनव ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह वह अपने दोस्त झज्जर के गांव शेरिया के रिशु की बारात में गांव भैंसवान खुर्द आए थे। बरात 28 नवंबर की रात को आई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे वह बरात के साथ दुल्हन के घर के दरवाजे के पास गली में पहुंचे थे। सभी नाचकर खुशियां मना रहे थे। वहां पर उनकी रोहतक के गांव अजायब निवासी राहुल के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान राहुल ने रिवाल्वर निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। जब वह होश में आए तो रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे।

मामले की सूचना के बाद बरोदा थाना पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने अभिनव के बयान पर राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें