फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, खरना आज

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के कुंडली में छठ महापर्व की तैयारी करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
-कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है छठ पर्व
विज्ञापन

-15 नवंबर को दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, 16 नवंबर को उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा होगी संपन्न
-छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में बना उत्साह, घाटों पर की गई विशेष तैयारियां
फोटो :22: सोनीपत के कुंडली में छठ महापर्व की तैयारी करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सूर्योपासना, आस्था एवं पवित्रता के महापर्व छठ का शुभारंभ शुक्रवार को को नहाय-खाय के साथ हुआ। चार दिन के इस महापर्व को लेकर व्रतियों ने पूरी आस्था व उत्साह के साथ नहाय-खाय का व्रत किया। कुछ लोगों ने घरों में ही इसके विधान का पालन किया तो कुछ व्रतियों ने पवित्र नदियों के किनारे स्नान किया व जल अपने घर लेकर आए और पर्व के नियमों का पालन किया। नहाय-खाय को लेकर व्रतियों में सुबह से ही उत्साह था। श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं ने सब्जी मंडी में जाकर छठ पर्व के सामान की खरीदारी की। इसके साथ ही विभिन्न घाटों पर पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
छठ पर्व के तहत शनिवार को खरना होगा और फिर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को व्रती व श्रद्धालु अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न होगा। परिवार में सभी प्रकार के कल्याण, स्वास्थ जीवन, सुख, समृद्धि, संतान की कामना के लिए भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। छठ व्रत को लेकर श्रद्धालुओं ने पूजा के सामान बांस की टोकरी व फल आदि की खरीदारी की। महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय में व्रतियों ने स्नान के बाद घीया की सब्जी को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया।
विज्ञापन

पंडित रामकृष्ण पाठक ने बताया कि कहते हैं कि अथर्ववेद के अनुसार षष्ठी देवी भगवान सूर्य की मानस बहन हैं। प्रकृति के छठे अंश से षष्ठी माता उत्पन्न हुई हैं। उन्हें बच्चों की रक्षा करने वाले भगवान विष्णु द्वारा रची माया भी माना जाता है। इसीलिए बच्चे के जन्म के छठे दिन छठी पूजी जाती है, ताकि बच्चे के ग्रह-गोचर शांत हो जाएं। दरअसल दिवाली के बाद से ही छठ पूजा का माहौल बन जाता है। इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन बिना मसाले के कद्दू की सब्जी का सेवन किया जाता। माना जाता है कि कद्दू में 96 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए तन-मन निर्मल रहता है। दूसरे दिन खरना होगा। इस दिन निर्जला व्रत होगा। शाम को सूखी रोटी और गुड़ की खीर व केला अर्पित कर छठी मइया की पूजा प्रारंभ होगी।
तीन दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करती हैं। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। तीसरे दिन सायं कालीन अर्घ्य दिया जाएगा। शुभ मुहूर्त में जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि डूबते सूर्य की लाल किरणें अर्घ्य के जल से छनकर तन-मन और बुद्धि को तेज कर देती हैं। वहीं अगले दिन व्रती महिलाएं व पुरुष उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उसी जगह एकत्र होंगे जहां डूबते सूर्य के लिए पूजन किया था। महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने से पूर्व गंगा जल का आचमन करेंगी। विधि विधान से अर्घ्य देकर सूर्यदेव से सुख-समृद्धि का आशीष मांगेगी। पूजन के बाद घाट पर प्रसाद बांटकर पारण किया जाएगा।

छठ पूजा के बारे में हैं कई मान्यता
छठ पूजा के बारे में कई मान्यताएं हैं। मान्यता है कि पांडव जुए में जब राजपाट हार गए तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था, जिससे राजपाट वापस मिला था। माना जाता है कि महाभारत काल में छठ पूजा की शुरुआत सूर्य पुत्र कर्ण ने की थी। सूर्य की कृपा से वह महान योद्धा बने।
विज्ञापन


घरों की छत व घाटों पर शुरू हुई छठ पर्व की तैयारियां
श्रद्धालुओं ने कबीरपुर व बाबा कॉलोनी के पक्के घाटों के साथ ही दुर्गा कॉलोनी, बीसवां मील में तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं ही रोशनी का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके साथ ही एटलस मंदिर, जीवन नगर स्थित राम मंदिर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन, कुंडली, यमुना के मीमारपुर घाट, गढ़मिरकपुर घाट, पश्चिमी यमुना लिंक नहर, बेगा घाट पर श्रद्धालु पूजा करेंगे। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों की छत पर भी पूजा की तैयारी कर रखी है। श्री बांके बिहारी सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, संयोजक संतोष कुमार गुप्ता, महासचिव मोहन यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र व कार्यक्रम संयोजक निरंजन मास्टर पार्षद वार्ड 5 ने बताया कि पूजा की सभी तैयारी पूरी कर ली है।

महापर्व छठ का अनुष्ठान
14 नवंबर- खरना।
15 नवंबर- अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य।
16 नवंबर : उदीयमान सूर्य को अघ्र्य, पारण का दिन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें