फोटो 25: सोनीपत के गोहाना स्थित पुरानी अनाज मंडी में कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ.
- फोटो : mathura
गोहाना। महाराजा अग्रसेन की महानगरी अग्रोहा पुरातत्व स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व धरोहर स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है ताकि हजारों साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति से आमजन को जोड़ा जा सके। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कही।
मंत्री ने इस समय शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 40 साल के बाद अग्रोहा पुरातत्व स्थल पर मार्च में उत्खनन शुरू हुआ था जिसे नवंबर में दोबारा शुरू किया जा रहा है। इससे महाराजा अग्रसेन के बसाए गए महानगर की हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान सूर्य प्रकाश अग्रवाल, विजय बंसल, रामधन भारतीय, रामधारी जिंदल, रामलाल सिंगला, रामकुमार मित्तल, संजीव सिंगला, विनय जिंदल, डॉ. बीके गुप्ता, रामनिवास गोयल, डॉ. एसएन गुप्ता, नरेंद्र बंसल भी मौजूद रहे।