फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मियों की लंबित मांगों का समाधान करें सरकार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित सिटी सब डिविजन कार्यालय परिसर में बैठक करते हरियाणा स्टेट इलेक्ट
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन के राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर वीरवार को सिटी सब डिविजन कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की गेट मीटिंग आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर उठाई जा रही विभिन्न जायज मांगों पर चर्चा करते हुए राज्य कार्यकारिणी का समर्थन किया। यूनिट आडिटर ओमदास ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों का जल्द निपटारा करने की मांग की। संचालन सब यूनिट कैशियर सुनील दत्त ने किया। इस मौके पर राजेंद्र, सुमित, दीपक पांचाल, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें