फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में विधायक कृष्णा गहलावत को मांगपत्र सौंपते अतिथि अध्यापक।
सोनीपत। जिले के अतिथि अध्यापकों ने शनिवार को विधायक कृष्णा गहलावत व निखिल मदान को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के निर्णय को मानते हुए लागू किया जाए। इससे 20 साल से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित होंगे के अवसर प्राप्त हो सके। इस दौरान पंकज भारद्वाज, सुधीर चौहान, अजय, विजयपाल, हरिओम शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, मीनाक्षी, सुमित्रा, शैली भी शामिल रहे।