फोटो 05: सोनीपत में चीनी मिल के पास बैठक करते भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
सोनीपत। भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को सहकारी चीनी मिल के पास हुई। रामकंवार दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। किसान नेता नागेंद्र ने सरकार से मांग करते हुए बताया कि फसल बुआई के समय के चलते डीएपी खाद पूर्ण मात्रा में बिना किसी शर्त के दी जाए।
मांगी की है कि फसल खराबे का मुआवजा जल्द किसानों के खाते में डाला जाए। जिससे किसान अगली फसल कि बुवाई समय पर कर सकें। भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे का पैसा जल्द किसान के खाते में डाला जाएं। सब्जी की फसल का भी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नाम होना चाहिए। उनकी सरकार से मांग है कि किसान की प्रदूषण में भागीदारी न के बराबर है।
प्रदूषण फैलाने वालों पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जाए। पर्यावरणविद वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को जल्द बिना शर्त के रिहाई की मांग करते हैं। इस दौरान महेंद्र, प्रियव्रत, छतर सिंह, सुरेंद्र, दलबीर व साहब सिंह भी मौजूद रहे।