फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक में भी सोनीपत तक मेट्रो नहीं ला पाई सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 19 Jul 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एक दशक से भाजपा की सरकार है। उसके बावजूद सोनीपत तक मेट्रो नहीं आ सकी। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। जब से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की चार्जशीट जारी हुई है, पूरी भाजपा तिलमिलाई हुई है। उनको जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है। केंद्रीय नेताओं को बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री तो अपनी सरकार के 11 काम गिनाने की बजाय कांग्रेस और पूर्व सीएम से 11 सवाल पूछ रहे हैं। उनके पास भी बताने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन


वह वीरवार को लगातार दूसरे दिन सोनीपत में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा सेक्टर-14 से सुभाष चौक तक निकाली गई। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घोषणावीर सरकार बन चुकी है। इनके काम चवन्नी के हैं और घोषणाएं 10 रुपये की करते हैं। प्रदेश सरकार ने जब 10 साल में काम नहीं किया तो बचे हुए 2 महीने में क्या काम करेगी। लोग समझ चुके हैं और बेसब्री से कांग्रेस सरकार बनाने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सुझाव ले रहे हैं और 15 अगस्त तक सारे सुझाव एकत्र करके इन्हें पार्टी मुख्यालय में पहुंचाया जाएगा। इसके आधार पर हरियाणा में जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा।

सांसद ने कहा कि उनकी सरकार में सोनीपत में पांच सरकारी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए थे। वर्तमान भाजपा सरकार ने यहां 10 साल में कोई नया विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल नहीं खोला। सोनीपत में करीब 150 स्कूलों को बंद कर दिया, करीब 300 स्कूलों को मर्ज कर दिया। इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें