टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग देती ट्रेनर। स्रोत: कॉलेज
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविधालय में वाईआरसी (यूथ रेडक्रॉस) की 100 छात्राओं को बुधवार को फर्स्ट एड ट्रेनर नीरज और राष्ट्रपति अवॉर्डी पीजीटी व नेशनल मास्टर ट्रेनर ऑफ फर्स्ट एड सुनीता ढुल ने छात्राओं को ट्रेनिंग दी। कॉलेज प्राचार्य गीता ने गीता ढुल को बुके देकर ट्रेनिंग का शुभारंभ किया। इस ट्रेनिंग में छात्राओं को फर्स्ट एड क्या होता है, फर्स्ट एड कैसे दिया जाता है व सीपीआर की जानकारी दी। इस ट्रेनिंग का आयोजन वाईआरसी काउंसलर डॉ. सविता व सुनीता ने किया। इस ट्रेनिंग के दौरान डॉ. हेमलता, अनीता राठी उपस्थित रहीं।