फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती ने परिचित पर लगाया मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

Wed, 06 Sep 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने सेक्टर-23 निवासी परिचित पर दबाव देकर घर बुलाने, अभद्रता करने व उसका मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने शहर थाना पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को उनके परिचित सेक्टर-15 निवासी प्रदीप ने उनकी मां को कॉल कर उसे व उनकी मां को अपने घर बुलाया। जब उन्होंने उनके घर जाने से मना किया तो वह उनके घर आने की धमकी देने लगा। जिस पर वह अपनी मां के साथ शाम के समय उसके घर चली गई। वहां पर आरोपी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज किया और रास्ता रोककर उसे कई बार पीटा। किसी के बीच में आने पर वह धमकी देकर उसे दूर कर देता था। आरोपी ने उनसे मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी दी। सिटी थाना पुलिस ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने डीसीपी को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में एएसआई संजय की टीम ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें