गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद गोहाना में कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर लग गए हैं।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद रखा हुआ है। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सम्मानजनक वेतन देना, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और ठेकेदारी प्रथा को बंद करना शामिल है।
विज्ञापन
हड़ताल के कारण नगर परिषद क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई का काम पूरी तरह बंद रहा। वहीं, नगर परिषद कार्यालय में फायर ब्रिगेड और अन्य कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया जिससे फायर सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।