फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एटीएम पर प्लेट लगा ठगी करने वाला काबू

Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप से एसबीआई एटीएम पर प्लेट लगा कर ग्राहकों के फंसे रुपये निकालने की कोशिश कर रहे युवक को गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के नवादा जिला के गांव पचाड़ा निवासी निशांत है। अभी गिरोह का मुख्य सदस्य गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन

पानीपत जिला के गांव महावटी निवासी नीरज ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि वह एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गया था। एटीएम से पैसे नहीं निकाले और ट्रांजेक्शन सफल दिखा। जब वह बैंक में शिकायत करने पहुंचा, तो बैंक के गार्ड को साथ एटीएम की जांच की गई।
वहां मशीन की कैश आउटलेट में प्लेट काली टेप से चिपकी मिली, जिससे शक हुआ कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है। आसपास सीसीटीवी की जांच की तो दो संदिग्ध युवक एटीएम में जाते दिखे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे इनमें से एक युवक को पेट्रोल पंप के पास रिक्शा में बैठते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निशांत कुमार बताया। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर निशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जयबीर सिंह ने बताया कि निशांत के साथ गौरव नाम का एक और युवक भी मौजूद था, लेकिन समय रहते वह मौके से भाग निकला। वह गिरोह का मास्टरमाइंड है। हालांकि पुलिस निशांत से दो दिन के रिमांड के दौरान और गहन पूछताछ करेगी, ताकि सच्चाई का पता चल सके।
ऐसे करते थे एटीएम हैंग

गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अनुसार आरोपी खासतौर से एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने वाले ग्राहकों को साथ ठगी करते थे। एसबीआई के एटीएम में कैश निकासी की जगह पर हल्का स्पेस होता है, वहीं पर आरोपी टेप लगाते हैं। इससे रुपये बीच में ही फंस जाते हैं। ग्राहक भी यह समझता है कि मशीन में कोई खराबी आ गई है। ग्राहक शिकायत करने बैंक की ब्रांच में जाता है इसी बीच आरोप एटीएम पर जाकर टेप हटा देते हैं और कैश उनके हाथ में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें