सोनीपत। एक तरफ सरकार और प्रशासन की ओर से विदेश से आने वाले लोगों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके बाद भी लोग जागरूक होते हुए भी अचानक विदेश से आए व्यक्तियों के संपर्क में आ रहे हैं। यूके से आए व्यक्ति के संपर्क में आने पर शहर की एक कालोनी के रहने वाले एक युवक व उसकी चार वर्षीय बच्ची अचानक बीमार हो गए। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के संपर्क किया और चिकित्सकों ने उसे अस्पताल बुलाकर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। इस दौरान बच्ची की मां खुद को आईसोलेट करने लगी तो चिकित्सकों ने मना कर दिया। इस पर महिला ने अपनी बेटी को वार्ड में अकेला छोड़ने से मना किया तो चिकित्सकों ने भी उसको भर्ती कर लिया। इसके अलावा सोनीपत शहर का रहने वाला युवक दुबई से अपने घर लौटा था। इसके बाद उसके पिता दमा पीड़ित होते हुए भी आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची समेत तीन के ब्लड सैंपल जांच के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भेज दिए गए।