फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाउंडेशन ने विक्षिप्त व्यक्ति को भिजवाया अपना घर आश्रम

विज्ञापन
बेसहारा वि​क्षिप्त के साथ फाउंडेशन के पदा​धिकारी व अन्य। स्रोत : फाउंडेशन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने मुख्य सड़क पर बेसहारा और विक्षिप्त अवस्था में पड़े व्यक्ति को अपना घर आश्रम भिजवाया। संस्था के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि बुधवार को वे अपने साथियों एडवोकेट अरविंद मित्तल और जितेंद्र गुप्ता के साथ एनएच-334बी राठधाना, सेक्टर-32 जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति अत्यंत दयनीय और विक्षिप्त अवस्था में मिला। संस्था के पदाधिकारियों ने तुरंत उसकी सहायता की और अपना घर आश्रम के प्रधान बलराज डबास से संपर्क किया। सूचना मिलते ही आश्रम की गाड़ी मौके पर पहुंची। सेक्टर-27 थाना के एसएचओ सवित कुमार को भी सूचना दी गई। प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यक्ति को अपना घर आश्रम, पूठ दिल्ली भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें