फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाउंडेशन ने कन्या की शादी करवाई

Thu, 09 Jul 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने अपने बेटी बोझ नहीं-जरूरतमंद कन्या विवाह परियोजना के तहत एक कन्या की शादी करवाई। इसके साथ ही यह संस्था की ओर से करवाई गई 170वीं शादी है। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि परिवार की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है ताकि उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन

महिला प्रधान शालू त्यागी ने बताया कि नवविवाहित जोड़े को बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई मशीन, स्टील के बर्तन, चांदी का सामान, कपड़े, मेकअप किट, कुकर, सूटकेस सहित गृहस्थी का सामान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें