राई। मुरथल स्थित दीनबंधू छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के सभागार में चुनाव के पीठासीन अधिकारियों (प्रेजाईडिंग ऑफिसर) व सहायक पीठासीन (अलटरनेट प्रेजाईडिंग ऑफिसर) अधिकारियों की प्रथम रिहर्सल हुई। रिहर्सल के दौरान सभी को ईवीएम मशीन, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रोफोर्मा व प्रत्येक स्थिति की चुनावी बारीकियों से अवगत कराया गया। जिला परिषद के सीईओ राकेश सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मॉक पोल की प्रक्रिया पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में कराया जाए। यदि निर्धारित समय पर पोलिंग एजेंट नहीं पहुंचते तो 15 मिनट की प्रतीक्षा के बाद पीठासीन अधिकारी स्वयं मॉक पोल कर सकता है। कार्यक्रम में गोहाना व बरोदा विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक प्रकाश बाबूराव खापले, नगराधीश रेणुका नांदल, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा, सहायक वेदपाल चौहान व संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।