गोहाना। पानीपत-गोहाना रोड पर निर्माणाधीन श्री वासुदेव पीड़ित उपचार केंद्र गोमाता चिकित्सालय में पहला भंडारा व रागनी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कान व प्रधान बबलू घनघस ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि सतपाल जैन रहे। कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने बताया कि गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। सभी को गोमाता की सेवा करनी चाहिए और गोशाला में तन-मन-धन से मदद करनी चाहिए। इस दौरान राजेंद्र प्रधान पाथरी, अजीत अहलावत, राजेंद्र, डॉ. मनजीत सिंह दहिया, नरेंद्र जागलान, रामपाल, आर्यन घनघस, बंटी, आजाद पानू, कर्मबीर जागलान, लीलू व बिंदर प्रधान मौजूद रहे।