फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस पर फायरिंग का हिसाब अब पूछताछ में होगा, रोहित पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुठभेड़ के बाद अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर दो फायर करने का आरोप
विज्ञापन

-दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग और व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले भी खुलेंगे
-अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अलग-अलग मामलों में रिमांड पर लेगी सोनीपत पुलिस और एसटीएफ
-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधों और संगठित अपराध के नेटवर्क को खंगालेगी एसटीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गांव लाडपुर निवासी रोहित के खिलाफ अब पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ेगी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

बारोटा-छतेहरा के बीच शनिवार को घेराबंदी के दौरान एसटीएफ सोनीपत और दिल्ली अपराध शाखा की टीम फारयरिंग का आरोप है। आरोपी का पैरों में गोली लगने के बाद रोहित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सक से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत के एसआई विकास ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि शनिवार रात घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देखकर टीम पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी थी। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में पुलिस टीम पर फायरिंग की और उसके पास हथियार कहां से पहुंचा।
रंगदारी के मामले में भी होगी पूछताछ
रोहित पर सोनीपत में एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में सिटी थाना सोनीपत पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि रंगदारी की मांग किसके कहने पर की गई और इसमें उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे।
गायक की गाड़ी पर फायरिंग की भी जांच
पुलिस रोहित से हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में भी पूछताछ करेगी। इस वारदात में उसकी भूमिका और घटना के पीछे की वजह को लेकर भिवानी पुलिस जानकारी जुटाएगी। रिमांड के दौरान पूछताछ से कई वारदातों में उसकी भूमिका और उसके साथ जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। अलग-अलग मामलों में पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों को आपस में जोड़कर पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल करेगी। उसका नाम हिसार के बाडो टोल के प्रबंधक संजय शुक्ला मर्डर से भी जुड़ा है।
विज्ञापन

एसटीएफ खंगालेगी संगठित अपराध का नेटवर्क
एसटीएफ सोनीपत प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि रोहित को संगठित अपराध से जुड़े मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी है। पुलिस उसके लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधों की जांच कर रही है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास होगा कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और क्या वह किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपी के अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। अस्पताल से छुट्टी के बाद उसे अदालत में पेश कर संबंधित मामलों में रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें