फोटो : 13: 108 मोहनदास शाहपुर तगा में आग लगने के मामले में जायजा लेते भाजपा नेता। पाठक
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा स्थित 108 मोहनदास गोशाला में रविवार को आग लग गई थी। सोमवार को भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने गोशाला का जायजा लिया। दो दिन बाद भी पराली और तूड़े में लगी आग नहीं बुझ पाई है। आग से गोशाला में रखी करीब 300 एकड़ की पराली व काफी मात्रा में तूड़ा जल गया। देवेंद्र कौशिक ने प्रशासन से जल्द आग बुझाने के लिए कहा।
गोशाला में हुई आग लगने की घटना के बाद को भारी नुकसान को देखते हुए देवेंद्र कौशिक ने अपने निजी कोष से 1 लाख रुपये की मदद की। देवेंद्र कौशिक ने गौशाला कमेटी को आश्वासन दिया कि वह सरकार से भी गौशाला को आर्थिक मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि गोरक्षा और गोसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आग लगने से पशुचारा जलने के बाद गोवंश के सामने किसी तरह से चारे की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। वहीं विरेंद्र त्यागी गढ़ी केसरी ने गोशाला कमेटी को 1 लाख, रजनीश त्यागी ने 50 हजार व कर्ण सिंह सेवाधाम ट्रस्ट प्रधान तिलकराज शर्मा ने ट्रैक्टर, बुलडोेजर, हाइड्रा इत्यादि सामान भिजवा कर तूड़े व पराली को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने में मदद की।