फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भात की तैयारी में जुटा था परिवार, आई योगेश की मौत की खबर

Fri, 24 Oct 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चिटाना में योगेश का परिवार भांजी के भात की तैयारी में जुटा था। इसी बीच योगेश की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। बुधवार देर रात ट्रैक्टर से दबकर दो युवकों की मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले योगेश के ताऊ की बेटी वीरवार को भात का न्योता देने आने वाली थी लेकिन उससे ही मातम की खबर मिल गई। योगेश के ताऊ की बेटी ने अपनी बेटी की देव उत्थान एकादशी को शादी तय कर रखी है। भात का न्योता लेकर आने से पहले ही हादसे की दर्दनाक खबर ने सब कुछ बदल दिया। खुशियों के बीच अचानक मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि योगेश अविवाहित थे और सोनीपत में बाइक मिस्त्री का काम करते थे। उन्होंने महलाना रोड पर दुकान कर रखी है। योगेश परिवार की बड़ी उम्मीदें थीं। वह खेती में हाथ बंटाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक मनोज (32) विवाहित थे और दस साल के बेटे के पिता थे। दो भाइयों में छोटे मनोज खेती-बाड़ी करते थे। वह दूसरों की मदद को तैयार रहते थे। उनकी अचानक मौत ने घर में सभी को झकझोर दिया।
वीरवार को जब दोनों युवकों के पार्थिव शरीर गांव पहुंचे तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। हर किसी की आंखें नम थीं। जिन्होंने रात को दोनों को खेतों की तरफ जाते देखा था वह हादसे में उनकी मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। गांव में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें