फोटो 14- सोनीपत के सनातन धर्म सभा गीता भवन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भाजपा नेता राजीव
सोनीपत। सनातन धर्म सभा गीता भवन मंदिर में फूलचंद परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक शिवम शुक्ल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर शिवम शुक्ल महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार है। कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की सीधी कृपा होती है। राजीव जैन ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से निकले गीता के ज्ञान से पूरी दुनिया के लोग धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले रहे हैं। कार्यक्रम में संजीव वलेचा, अमित जैन, सोनू, नितिन, राहुल व विजय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।