सोनीपत। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर हिंट क्लब फाउंडेशन की तरफ से गांव बहालगढ़ में पौधरोपण किया गया। सदस्य रामनिवास ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उन पौधों के बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान सुरज, कपिल, हैप्पी व चेतन मौजूद रहे।