फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दातौली की रामलीला में हुआ राम वनवास का मंचन

Thu, 15 Oct 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव दातौली में रामलीला मंचन के दौरान भाजपा नेता रोहित त्यागी को स्मृति चिह्न देकर सम
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दातौली में चल रही रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के वनवास का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन का प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ के वचन निभाने और राजपाट छोड़कर वन जाने के प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता रोहित त्यागी ने किया। रामलीला आयोजन समिति के सदस्यों ने रोहित त्यागी का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजकों ने रामलीला का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का काम करते हैं।
राम वनवास के प्रसंग में कलाकारों ने पारिवारिक रिश्तों, त्याग, कर्तव्य और वचन पालन का संदेश दिया। रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। रामलीला के माध्यम से ग्रामीणों को धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें