फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्गों को फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बैयापुर खुर्द स्थित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुजुर्ग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। बैंयापुर खुर्द स्थित राठधना रोड पर बुधवार को विश्व बुजुर्ग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। महिलाओं को गर्म शॉल और पुरुषों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक तिलक राज बौद्ध ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से दादा-दादी, नाना-नानी सहित सभी बुजुर्गों को सुबह उठकर और रात को सोने से पहले प्रणाम करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सरदार बिक्रम सिंह ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में सुख-समृद्धि का आधार है। उन्होंने लोगों से उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किताब सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह, रमेश चालिया, दयानंद पटेल, उदय ठाकुर, अनारो, प्रेमो, अनिता, सुनीता बौद्ध, दीक्षा, गिन्नी, पूनम, दक्ष, आयशा और फैजान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें