खरखौदा। गांव बरोणा में कुख्यात के भाई बृजेश की हत्या मामले में क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने आठवें आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शान मोहम्मद है। उसे अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव बरोणा निवासी कमला ने 16 सितंबर को खरखौदा थाना में शिकायत दी थी कि वर्ष 2017 में गांव के रवि उर्फ लांबा ने उनके छोटे बेटे की हत्या की थी। अब उसने बड़े बेटे बृजेश की हत्या कर दी है। आरोपी रवि उर्फ लांबा ने संदीप, सोनू, संदीप, मामन व एक अन्य के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने अब शान मोहम्मद को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सात दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद