फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 विद्यालयों में तीसरी कक्षा पास विद्यार्थियों की दक्षता का आज से होगा आकलन

Tue, 05 May 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बीसवां मील स्थित डाइट संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करते फील्ड इन्वेस्टिगेटर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों की कक्षा तीसरी पास कर चुके विद्यार्थियों का आकलन करवाया जाएगा। इससे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बीसवां मील में फील्ड इनवेस्टिगेटर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला सह समन्वयक जसपाल सिंह व एफएलएन के जिला समन्वयक मनोज वर्मा ने आकलन से संबंधित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आकलन के दौरान नियुक्त फील्ड इनवेस्टिगेटर विद्यालयों में पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से डिजिटल परीक्षण करवाएंगे।
विज्ञापन

प्रक्रिया की शुरुआत विद्यार्थियों से सामान्य प्रश्नावली के आधार पर बुनियादी स्तर के प्रश्न पूछकर की जाएगी। इसके बाद हिंदी व गणित विषय का दक्षता आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने व सीखने के स्तर का आकलन करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से प्रदेशभर में 6 से 8 मई तक एफएलएस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले में 24 विभिन्न राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस आकलन में केंद्रीय विद्यालय, निजी व राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। चयनित 24 विद्यालयों में 18 अंग्रेजी और 6 हिंदी माध्यम के स्कूल शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का मुख्य फोकस कक्षा तीसरी पास विद्यार्थियों की हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषयों में बुनियादी दक्षताओं की जांच करना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें