सोनीपत। कोहरे का असर कम होने के बावजूद ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं लौटा है। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर सोमवार को दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से साढ़े 5 घंटे तक की देरी से चलीं। इस कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सोमवार को 64001 सवारी गाड़ी रद्द रहीं। 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 5:24 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 3:06 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:03 घंटे, 15707 आम्रपाली 52 मिनट, 64531 सवारी गाड़ी 1:03 घंटे, 20433 जम्मू मेल 1:15 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:28 घंटे, 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1:14 घंटे, 03309 जम्मूतवी 1:07 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 64002 सवारी गाड़ी रद्द, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:28 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 2:08 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:02 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 50 मिनट, 64454 सवारी गाड़ी 2:03 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची। दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि कोहरे के चलते ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। मौसम साफ होते ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दौड़ने लगेंगी।