फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे के नए भवन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Sat, 28 Mar 2026 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी गोहाना रेलवे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
गोहाना। डिविजनल रेलवे मैनेजर पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शुक्रवार को गोहाना रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए बन रहे भवन और अन्य कामों को करीब से देखा और अधिकारियों से निर्माण की बारीकियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गोहाना रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। स्टेशन के नए ढांचे का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम बाकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि तय समय सीमा के अनुसार अप्रैल तक यह काम पूरा कर लिया जाए।
फुटओवर ब्रिज के बारे में पूछे जाने पर डीआरएम ने बताया कि यह पुल फिलहाल दो प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए बनाया गया है। यदि शहर के पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के लोगों की ओर से मांग आती है तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआरएस से मंजूरी मिलने पर नियमित चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन : त्रिपाठी
हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर पूछे गए सवाल पर डिविजनल रेलवे मैनेजर पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बताया कि जींद से सोनीपत के बीच इस ट्रेन को चलाने की योजना है। फिलहाल इसके ट्रायल चल रहे हैं और जैसे ही सीआरएस से मंजूरी मिल जाएगी इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें