फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक में 300 क्विंटल सरसों भरकर गाड़ी सहित चालक फरार

Mon, 19 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मध्यप्रदेश की कंपनी की 30 टन (300 क्विंटल) सरसों लेकर ट्रक मालिक व चालक फरार हो गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मध्यप्रदेश के मनसौर जिले के गांव बोलिया निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बोतिया में ट्रेडिंग कंपनी है, जहां वह मुनीम का काम करता है। कंपनी के मालिक ने कॉल करके ट्रक मालिक सोनीपत जिले के गांव दीपक और चालक सुनील निवासी वार्ड नंबर पांच रोहतक उसके कार्यालय में आए। आरोपियों ने भिवानी के लिए 30 टन सरसों भरी, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। कंपनी ने उसे ट्रक के साथ भेजा था।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक मालिक व चालक ने उसे 17 फरवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली बाईपास पर चाय पिलाने के बहाने उतार लिया। कहा कि चाय पीकर ट्रक के पास आ जाए। जब वह बताई गई जगह पहुंचा तो ट्रक नहीं मिला। उसने ट्रक मालिक को कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला, जबकि चालक ने भी कॉल रिसीव नहीं की। इस तरह ट्रक मालिक व चालक धोखाधड़ी करके 15 लाख की सरसों लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें