फोटो : 23: पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर जमा पानी। पाठक
- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
गन्नौर। नगर पालिका रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन करीब एक सप्ताह से टूटी हुई है। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी वजह से वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कत हो रही है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सुबह और शाम की सप्लाई के दौरान सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहता है। सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दुकानदारों का कहना है कि पानी का लगातार बहना न केवल सड़क को खराब कर रहा है बल्कि इससे पेयजल की भी बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि टूटी पाइप लाइन की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और पानी व्यर्थ बहने से बचे।