फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है साकार

Sat, 27 Jun 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाती प्राचार
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से नशा मुक्त भारत सप्ताह के समापन अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. ऊषा दहिया ने छात्राओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्याश्री ने छात्राओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनके सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान व नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे जानकारी दी। स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण की व नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें