फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश में तीसरे दिन सबसे कम रहा जिले का तापमान

Fri, 23 Jan 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वीरवार सुबह से निकली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर दी लेकिन रात और सुबह के समय सर्दी का असर अभी भी कायम है। मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत के सरगथल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से हल्की ठिठुरन बनी रही। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया।
फिर ठिठुरने पर मजबूर होंगे शहरवासी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान बादल छाने और हवा की गति बढ़ने से तापमान में गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान घटकर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


जनवरी के अंत तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के बाद एक बार फिर शीतलहर की दस्तक से ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें