फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना को जिला बनाने की मांग पर फिर होगा मंथन, दोबारा गठित होगी कमेटी : पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैबिनेट मंत्री बोले- पहले गठित कमेटी फिलहाल नहीं कर रही काम, नए सिरे से विचार के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने की मांग पर सरकार एक बार फिर विचार करेगी। इसके लिए दोबारा कमेटी का गठन किया जाएगा।
मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोहाना को जिला बनाने के संबंध में पहले गठित कमेटी फिलहाल काम नहीं कर रही है। कमेटी के दोबारा गठन के बाद इस मांग पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। वह भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में आयोजित युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कृष्णलाल पंवार ने बताया कि वह गोहाना को जिला बनाने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इस कमेटी में मंत्री महिपाल ढांडा, श्याम सिंह राणा, विपुल गोयल और गृह सचिव सदस्य थे। फिलहाल कमेटी सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 31 दिसंबर तक जारी हिदायतों के बाद दोबारा कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

हांसी को जिला बनाने के फैसले का दिया उदाहरण
मंत्री ने कहा कि सरकार ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हांसी को जिला बनाने का फैसला लिया है। इसी तरह गोहाना की मांग पर भी कमेटी के माध्यम से विचार किया जाएगा। कमेटी के गठन और समीक्षा के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव गांवों के आपसी भाईचारे और ग्रामीण हितों से जुड़े होते हैं। इसलिए इनका विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें