सोनीपत में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते उपायुक्त सुशील सारवान। स्रोत: प्रशासन
सोनीपत। जिले में आरआरटीएस डिपो के मुद्दे पर मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने की। ढेसी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
यहां आरआरटीएस डिपो बनाने के लिए जमीन चिह्नित की जानी है। इसकी लंबाई 1300 मीटर व चौड़ाई 300 मीटर के आसपास होनी है। वीसी के बाद उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डीडीपीओ, डीटीपी, ईओ, बीडीपीओ व नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द जरूरत के अनुसार जमीन को चिह्नित करके उपलब्ध कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि वे जिले की सभी सड़कों के गड्ढों को भी जल्द से जल्द भरने का कार्य करें। इस दौरान सीटीएम डॉ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीटीपी अजमेर सिंह, ईओ एचएसवीपी सिद्धार्थ कुमार, आरआरटीएस से अश्वनी गुप्ता व अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।