फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोद लेकर जिसका जीवन संवारा, उस बेटी ने बिगाड़ दिया बुढ़ापा

Mon, 02 Sep 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी की रहने वाली वृद्धा ने गोद ली बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि जिस बेटी को गोद लेकर पढ़ा लिखाकर उसके जीवन को संवारा था, वही आज उनके जीवन को बिगाड़ रही है। दिल्ली सरकार से सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने बेटी पर उनके फ्लैट को अपने नाम कराने का आरोप लगाया है जिसके चलते उन्हें वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पवन लता (66) ने पुलिस को बताया कि उनके पास राई थानाक्षेत्र में एक फ्लैट था। अब वह अपने पति अनिल के साथ कमला बक्खी एल्डर्स होम सोसाइटी दिल्ली में रहती हैं। दंपती दिल्ली सरकार में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त है। कोई संतान नहीं होने के चलते उन्होंने वर्ष 1986 में मात्र 6 दिन की बच्ची को अनाथ आश्रम से गोद लिया था। उन्होंने उसे 12वीं कक्षा तक पढ़ाया था। तब वह दिल्ली में रहते थे। इसके बाद उसकी शादी कर दी थी। बाद में वर्ष 2016 में दिल्ली के एक अपार्टमेंट को बेचकर राई क्षेत्र में फ्लैट लिया था। उसकी बेटी का वर्ष 2017 में उसके पति से तलाक हो गया था। उसके पास एक बेटा है।

तलाक के बाद बेटी अपने बेटे के साथ उनके पास राई क्षेत्र स्थित उनके फ्लैट में रहने लगी। उन्होंने सोचा था कि अब बेटी ही उनका बुढ़ापे का सहारा बनेगी। कुछ दिन बाद ही बेटी ने झगड़ा शुरू कर दिया। उनकी व उनके पति की पिटाई करने लगी। उन्हें एक कमरे में बंद कर देती थी। आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे कर देती थी। उनके नाम जो फ्लैट था उसे धोखे से अपने नाम कराकर बेच दिया। उनके गहने व पैसे भी लेकर चली गई है। उन्हें मजबूरी में अब वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोर्ट में केस किया तो बनाया दबाव

बुजुर्ग का आरोप है कि उन्होंने एसडीएम कोर्ट में प्रॉपर्टी वापसी का मुकदमा किया तो बेटी ने बुलाकर अपने कपड़े फाड़ दिए। खुद को नाखून मार लिए और केस उठाने का दबाव बनाया। उसने उस पर हमला भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें